{"_id":"62409f1b5bff767ed4343d79","slug":"jan-manch-program-will-be-held-on-3rd-april-in-sundla-panchayat-chamba-news-sml403860522","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अप्रैल को ग्राम पंचायत सुंडला में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 अप्रैल को ग्राम पंचायत सुंडला में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सुंडला में 3 अप्रैल को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दस पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निवारण किया जाएगा। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि 25वें जनमंच कार्यक्रम में 10 ग्राम पंचायतें ब्याणा, मंजीर, सिंगाधार, सुंडला, पुखरी, दिघाई, मांझली, लिग्गा, सिउला और ठाकरीमट्टी को शामिल किया गया है।
जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे 28, 29 और 30 मार्च को आयोजित होने वाले प्री जनमंच कार्यक्रमों में शामिल होकर भी अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, जनता की शिकायतों और मांगों का निपटारा घर-द्वार पर करना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग के अनुसार विभिन्न विभागों की ओर से प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र और दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।
उपायुक्त ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पेंशन, आवास निर्माण और मरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतंत्रता सैनानी, सैनिक पेंशन, महिला युवक मंडल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास और भू संक्षरण कार्य, भू-इंतकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड, लघु कार्यों की स्वीकृति, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।