{"_id":"676edff65f90d76139001065","slug":"jam-in-main-market-bhanjradu-for-half-an-hour-everyone-upset-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140541-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुख्य बाजार भंजराडू में आधे घंटे तक जाम, हर कोई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुख्य बाजार भंजराडू में आधे घंटे तक जाम, हर कोई परेशान
Fri, 27 Dec 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार भंजराडू में शुक्रवार दोपहर एक बजे से 1:30 बजे तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। आधे घंटे तक लगी वाहनों की लंबी कतारों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने जाम से छुटकारा दिलाया। भंजराडू बाजार में जाम लगना अब आम बात हो गई है। सड़क के किनारे खड़े वाहनों और पार्किंग की सुविधाओं की कमी के कारण यहां जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से बाजार में उचित पार्किंग सुविधा की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
भंजराडू चुराह विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों का मुख्यालय है। यहां हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। बाजार में जाम की समस्या के कारण न केवल स्थानीय लोग, बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों अशोक कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश चंद, महिंद्र कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि भंजराडू के पास विभिन्न विभागीय कार्यालय होने के चलते यहां पर पंचायत के गांवों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिस वजह से भंजराडू मुख्य बाजार में जाम की समस्या से लोगाें को दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। ताकि जाम से राहत मिल सके और बाजार में यातायात सुचारू रूप से चल सके।