{"_id":"665df6462a2619e81d0977b5","slug":"jam-at-old-bus-stand-bharmour-queues-of-vehicles-on-both-sides-chamba-news-c-88-1-ssml1006-126305-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुराना बस स्टैंड भरमौर में लगा जाम, दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुराना बस स्टैंड भरमौर में लगा जाम, दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें
Mon, 03 Jun 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा में डलहौजी का प्रर्यटन सूचना केंद्र।संवाद
भरमौर (चंबा)। पुराना बस स्टैंड भरमौर में सोमवार को ट्रैफिक जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सुबह करीब 10:30 बजे यह ट्रैफिक जाम लग गया। 15 से 20 मिनट तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। खड़ामुख-होली मार्ग सुहागा के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इसके चलते होली जाने वाले वाहन चालक वाया भरमौर होकर जा रहे हैं। इसके चलते भरमौर में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। चौरासी मंदिर के दर्शन करने के लिए भी रोजाना दर्जनों सैलानियों के वाहन भरमौर पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से सभी वाहन सवार परेशान हो रहे हैं। भरमौर में टैक्सी चालकों के लिए अलग से पार्किंग की सुविधा न होने के कारण उन्हें मजबूरन पुराने बस स्टैंड में एक तरफ टैक्सी खड़ी करनी पड़ रही है। इसके कारण उन्हें दुकानदारों से भी उलझना पड़ता है। इस कारण भी सड़क पर ट्रैफिक जाम हो रहा है।
भरमौर टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि भरमौर में चल रही पार्किंग की समस्या का निदान मणिमहेश यात्रा से पहले किया जाए, क्योंकि यात्रा शुरू होने में अभी दो महीनों का समय शेष है। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं।
--