{"_id":"56e99f344f1c1b456e8b470f","slug":"jagdish-chand-kirti-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जगदीश चंद को 22 को मिलेगा कीर्ति चक्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जगदीश चंद को 22 को मिलेगा कीर्ति चक्र
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस के आतंकी हमले में अदम्य साहस और बहादुरी की मिसाल बने चंबा के बासा गांव के शहीद जगदीश चंद को दूसरे सर्वोच्च सेना मेडल कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा। 22 मार्च को शहीदी दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नई दिल्ली में शहीद की पत्नी स्नेहलता को कीर्ति चक्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
शहीद के बेटे ने बताया कि इससे पूर्व 26 जनवरी को उनके शहीद पिता को गौरव से नवाजा जाना था। भारत सरकार अब 22 मार्च को यह सम्मान देगी। गौरतलब है दो जनवरी को तड़के 3.30 बजे आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस में घुसबैठ की थी। इस दौरान डीएससी में सेवाएं दे रहे जवान जगदीश अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देकर एक आतंकी से भिड़ गए और उसी की बंदूक से उसे मार गिराया। इस तरह दूसरे आतंकियों का पीछा करते हुए वह वीरगति प्राप्त हो गए थे।
विज्ञापन
जगदीश के साहस पूर्ण बलिदान के चलते ही क्विक रिएक्शन टीम ने त्वरित कार्यबाई में आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। शहीद जगदीश के बेटे रजत नारियल ने बताया कि पूरे देश को उनके पिता की शहादत पर नाज है। लिहाजा, सेना में रहकर देश सेवा करने का उनका एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन