फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It is the job of the city council to collect the rent, why should the board cut the electricity?

Chamba News: किराया लेना नगर परिषद का काम, बोर्ड क्यों काटे बिजली

Fri, 09 Feb 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
It is the job of the city council to collect the rent, why should the board cut the electricity?
चंबा। शहर के 31 दुकानदारों से किराया वसूल करना नगर परिषद चंबा के लिए गले की फांस बन गया है। नगर परिषद बिजली बोर्ड के जरिये किराया वसूलने के लिए दुकानदारों की बिजली काटने संबंधित पत्र जारी कर रही थी।
विज्ञापन

अब बोर्ड के अधिकारियों ने किराये के लिए बिजली कनेक्शन काटने से इनकार कर दिया है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का तर्क है कि दुकानदार नियमित रूप से मासिक बिजली के बिल का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में वे किस आधार पर बिजली का कनेक्शन काटें। नगर परिषद अपना मामला खुद निपटाए। बहरहाल, अब नगर परिषद किराया वसूलने के लिए नई योजना बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही आपातकालीन बैठक का आयोजन किया जाएगा। नई योजना तैयार करने को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के तहत आते 31 दुकानदारों ने दुकान का टैक्स जमा नहीं किया है। इसकी राशि बढ़कर 17 लाख रुपये हो चुकी है। इससे नगर परिषद भी काफी घाटे में जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि दस अक्तूबर और 20 नवंबर को नगर परिषद ने बिजली बोर्ड को दुकान का किराया वसूलने के लिए दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काटने संबंधी पत्र भेजा। बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काटने के बजाय मना कर दिया। इस बात को लेकर नगर परिषद के अधिकारी सहित कर्मचारियों में रोष है कि नप के ऑर्डर होने के बाद भी बिजली बोर्ड ने दुकानदारों की बिजली नहीं काटी है। अब आपातकालीन बैठक में डिफाल्टर दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काटने का निर्णय लिया जाएगा। कुल मिलाकर अब आपातकालीन बैठक में बड़ा इस राशि को दुकानदारों से निकलवाने के लिए बड़ा फैसला नगर परिषद को लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--नगर परिषद चंबा के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप ने कहा कि नगर परिषद के ऑर्डर होने के बाद भी बिजली बोर्ड ने टैक्स जमा न करवाने वाले दुकानदारों के बिजली कनेक्शन नहीं काटे हैं। इस बात को लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी।


--

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता हंसराज ने कहा कि दुकानदार नियमित रूप से बिजली के बिल का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में किस आधार पर दुकानों की बिजली काटें। यह नगर परिषद का अपना मसला है। नगर परिषद खुद इसका समाधान करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed