{"_id":"6957eb559973eecbff0b45de","slug":"it-is-the-duty-of-all-sections-of-society-to-save-the-youth-from-drug-addiction-dr-karan-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170951-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से बचाना समाज के सभी वर्गों का कर्त्तव्य : डॉ. करण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से बचाना समाज के सभी वर्गों का कर्त्तव्य : डॉ. करण
Fri, 02 Jan 2026 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा। युवाओं को नशे और उसके सौदागरों से बचाना व इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। इससे नशे के दलदल में जाने से लोगों को बचाया जा सके। चंबा कॉलेज के स्वयंसेवियों से यह बात जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने कही।
उन्होंने नशीले पदार्थ के प्रकार, इनके दुष्प्रभाव और विभिन्न प्रकार के कैंसर इत्यादि के बारे में बताया। उन्होंने चिट्टा के समाज में बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस जानलेवा नशे से बचने के लिए सबका प्रयास आवश्यक है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि दूसरे दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवी पलक द्वारा पहले दिन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद एनएसएस गीत उठें समाज के लिए उठें-उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें गाकर दिन की शुरुआत की। स्वयंसेवियों ने कॉलेज में साफ सफाई की। इस दौरान प्रो. संतोष, पिंकू, अक्षिता, अश्विन, नीरज, अखिल, निखिल गौतम और लतू इत्यादि उपस्थित रहे।