Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Issues regarding roads, bridges, and electricity were raised in Badgran.

Chamba News: बड़ग्रां में सड़क, पुल और बिजली की समस्याएं उठाईं

Wed, 25 Nov 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Issues regarding roads, bridges, and electricity were raised in Badgran.
पीएमजीएसवाई-4 में बनेगी सड़क, पालनी पुल का काम तेज करने के निर्देश
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर के समक्ष रखीं मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ग्रां में सड़क, पुल और बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर के समक्ष मांगें रखीं।
मंगलवार को पंचायत के दौरे के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ललित ठाकुर ने बताया कि बड़ग्रां सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत करवाया जाएगा। वहीं, पालनी पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। ग्रामीणों ने पंचायत में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या भी उठाई। इस पर उन्होंने बिजली विभाग को जल्द उचित वोल्टेज के साथ निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विकास कार्यों को गति देने के साथ लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

इस मौके पर एडीएम भरमौर विकास शर्मा, बीडीओ संजय वर्मा, बीएमओ डॉ. दीपेश बराल, अनुसंधान अधिकारी अतुल शर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता विवेक चंदेल, विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान मनोहर लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed