Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Issue of chaos in Manimahesh Yatra echoed in the House

Chamba News: सदन में गूंजा मणिमहेश यात्रा में अव्यवस्था का मुद्दा

Wed, 04 Sep 2024 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Sep 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Issue of chaos in Manimahesh Yatra echoed in the House
चंबा में धन्छौह से मणिमेहश के लिए चढ़ाई चढ़ते शिव भक्त। संवाद
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान अव्यवस्था का मामला सदन में गूंजा है। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने इसकी पूरी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक पवित्र मणिमहेश यात्रा होती है। इसमें प्रति वर्ष यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन और सरकार की ओर से यात्रा को लेकर किए जाने वाले प्रबंधक नाकाफी हैं। कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से पंजीकरण फीस के रूप में 20 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पार्किग, पीने के पानी की व्यवस्था और शौचालयों की भी दरकार है। आलम यह है कि भरमौर कस्बे और हड़सर तक श्रद्धालु खुले में शौच करने पर विवश हैं। बताया कि बीते दिनों स्थानीय टैक्सी चालकों ने वहां पार्किंग के अभाव में खिन्न होकर हंगामा किया था। टैक्सी चालकों का आरोप है कि उनकी टैक्सियों में 15 सवारियां भरी जा रही हैं, जबकि एचआरटीसी बसों में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं। विधायक ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में किसी प्रकार की राजनीति न करते हुए सरकार इस पर कोई मास्टर प्लान तैयार करे, जिससे इस यात्रा को वैष्णो देवी या अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर बढ़ाया जाए। उन्होंने सरकार से प्रदेश की सबसे बड़ी यात्रा काे राज्यस्तरीय यात्रा का दर्जा दिलाने की वकालत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed