फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Irrigation tanks and projects should be promoted: DC

सिंचाई टैंक और परियोजनाओं को दिया जाए बढ़ावा : डीसी

Sat, 23 Nov 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 23 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Irrigation tanks and projects should be promoted: DC
चंबा के कीड़ी में उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण करते उपायुक्त। स्त्रोत प्रशास
चंबा। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने साहो और कीड़ी ग्राम पंचायतों में उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को जाना। इस दौरान उपायुक्त ने उत्कृष्ट बागवानों द्वारा उच्च घनत्व वाले सेब के बगीचों और उनके लिए उद्यान विभाग से प्रदान की गई सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक, डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि उपायुक्त ने विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में बागवानों के लिए अनुदान पर बनवाए गए सिंचाई टैंकों और अन्य परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला चंबा में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई टैंकों और परियोजनाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने बागवानों को मनरेगा के तहत फलदार बगीचों की स्थापना और सिंचाई टैंकों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed