{"_id":"674756d998c0700237099dfa","slug":"interview-to-fill-100-posts-six-arrived-not-even-one-selected-chamba-news-c-88-1-cmb1003-138177-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 100 पद भरने के लिए साक्षात्कार, पहुंचे छह, एक भी चयनित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 100 पद भरने के लिए साक्षात्कार, पहुंचे छह, एक भी चयनित नहीं
Wed, 27 Nov 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। रोजगार उप कार्यालय पांगी में आयोजित परिसर साक्षात्कार के दौरान एक भी युवा चयनित नहीं हो पाया। बुधवार को रोजगार उप कार्यालय में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार के माध्यम से निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों के 100 पद भरने पहुंची थी। मगर परिसर साक्षात्कार में युवाओं की जहां भागीदारी कम रही तो वहीं, दूसरी तरफ एक भी युवा कंपनी के मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाया। वहीं, दूसरी तरफ परिसर साक्षात्कार में कम भागीदारी के पीछे क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड ठंड माना जा रहा है।
यहां दिन में भी पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता है। ऐसे में ठंड होने के चलते कम युवाओं ने भाग लिया। इससे पहले जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया था। इसमें 30 युवाओं ने भाग लिया था और 12 युवाओं का चयन निजी कंपनी द्वारा किया गया था। जिला रोजगार कार्यालय चंबा से युवा विशेषज्ञ तनु भाटिया ने बताया कि छह युवा साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे। लेकिन एक भी युवा चयनित नहीं हो पाया है। बताया कि प्रचंड शुष्क ठंड कम युवाओं की भागीदारी का कारण माना जा रहा है।