फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   International Labor Day celebrated with pomp

Chamba News: धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Wed, 01 May 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
International Labor Day celebrated with pomp
चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मजदूर।संवाद
चंबा। सीटू से जुड़ीं यूनियनों ने जिले भर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

जिले में एनएचपीसी के प्रोजेक्ट चमेरा चरण एक चमेरा चरण दो, चमेरा चरण 3,बनीखेत, बैरा सीयूल प्रोजेक्ट सुरंगानी कुठेड़ प्रोजेक्ट के बुमी कंपनी के मजदूरों, एनजलिक कंपनी के मजदूरों ने प्रोजेक्टों में कार्यक्रम की शुरुआत की। कुठेड़ प्रोजेक्ट में यूनियन प्रधान शोभन कपूर, भूमि कंपनी कमेटी के प्रधान जीवन शर्मा, विकी भारद्वाज, चमेरा प्रोजेक्ट चरण 1 , 2 ,3 के पदाधिकारी अयूब, संजय कुमार, फारूक, आकाश, विपिन राशिद ,प्रमोद कुमार , राम लाल, सतीश,अनिल कुमार संदीप कुमार ने मजदूरों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रैली भी निकली और जनसभा भी की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की बधाई दी। सीटू महासचिव ने कहा कि मजदूरों को लंबे संघर्षों के बाद ही उनके अधिकार मिले हैं, मगर सरकार इन अधिकारों को उनसे छीन कर पूंजीपतियों के फायदे के लिए बदल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed