फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Interlock tiles are getting delayed in Panchayats, quality is also not good

Chamba News: पंचायतों में देरी से मिल रहीं इंटर लॉक टाइलें, गुणवत्ता भी सही नहीं

Thu, 20 Jun 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Interlock tiles are getting delayed in Panchayats, quality is also not good
चंबा एडीएम अमित मैहरा को अपनी समस्याओं बारे ज्ञापन देता चुराह के पंचायत प्रधानों का प्रतिनि​धि
चंबा। विकास खंड तीसा की विभिन्न पंचायतों में हो रही इंटर लॉक टाइलों की सप्लाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर प्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन एडीएम चंबा अमित मेहरा को सौंपा। साथ ही अपनी समस्या के बारे में भी अवगत करवाया।प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों में राकेश कुमार, लाल दीन, शीतल, पवन कुमार, गोपाल सिंह, शुक्रदीन, कुलदीप सिंह, ललिता कुमारी, मंजू गुप्ता और अनीता देवी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में इंटरलॉक टाइलों को लेकर वेंडर नियुक्त किया गया था। बताया कि एक तो समय पर इसकी आपूर्ति नहीं की जा रही है, दूसरी तरफ इनकी गुणवत्ता भी सही नहीं है। राशि का भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में प्रतिनिधियों ने मांग की है कि भविष्य में इस कार्य के लिए स्थानीय वेंडर को नियुक्त किया जाए। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने बताया कि खंड में विकास अधिकारी का पद रिक्त है। ऐसे में अतिरिक्त चार्ज तहसीलदार को दिया गया है। उनकी व्यस्तता के चलते पंचायतों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तीसा में स्थायी खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने विकास कार्याें को लेकर लगने वाले साइन बोर्ड पर भी असहमति जाहिर की है। बताया कि साइन बोर्ड की गुणवत्ता सही नहीं है। ऐसे में इसके लिए भी बेहतर वेंडर को भविष्य में कार्य दिया जाए। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने यह भी मांगी है कि विकास खंड से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए एसईबीपीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed