{"_id":"65d7559872d6367e7200ed20","slug":"inspection-wing-inspected-five-schools-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119039-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निरीक्षण विंग ने किया पांच स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निरीक्षण विंग ने किया पांच स्कूलों का निरीक्षण
Thu, 22 Feb 2024 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण विंग ने किया पांच स्कूलों का निरीक्षण
व्यवस्थाएं जांची, सुधार के दिए निर्देश, मैहला स्कूल में कम पाई गई विद्यार्थियों की संख्या
स्कूल प्रबंधकों को दिए क्वालिटी एजुकेशन पर काम करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। निरीक्षण विंग चंबा की टीम ने पांच सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में तमाम व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही स्कूल का रिकॉर्ड भी खंगाला।
इस दौरान तमाम व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इसी तरह स्कूल में व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को क्वालिटी एजुकेशन पर कार्य करने के लिए कहा।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण विंग की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरैणा, लुहारका, उकला समेत मिडिल स्कूल सरैणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में दबिश दी। मैहला स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। इस पर स्कूल प्रशासन की ओर से अवगत करवाया गया कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। इस वजह से विद्यार्थी कम आ रहे हैं। मैहला स्कूल में वर्तमान में 722 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में व्यवस्था जांचने के लिए निरीक्षण विंग का गठन किया गया। सरकार की ओर से विंग के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत स्कूल में टीम दबिश दे रही है। टीम में प्रिंसिपल भाग चंद, धर्मेंद्र ठाकुर और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
कार्यवाहक निरीक्षण विंग उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछेक खामियां पाई गई हैं। इन्हें दुरुस्त करने के बारे में टीम ने संबंधित स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं।