{"_id":"668d1f4a0f91dc373f052b90","slug":"inspected-the-building-of-graduate-block-chamba-news-c-88-1-ssml1006-128694-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोस्ट ग्रेजुएट ब्लॉक के भवन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोस्ट ग्रेजुएट ब्लॉक के भवन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
निर्माण कार्य की गुणवत्ता से लेकर अन्य पहलुओं को जांचा
मिंजर मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में आठ करोड़ की लागत से बने नए भवन का लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, सहायक अभियंता शैलेश राणा और कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल भी मौजूद रहे। उन्होंने भवन के हरेक कमरे में जाकर गुणवत्ता की जांच की। दीवारों में रंगरोगन से लेकर भवन की मजबूती को लेकर उन्होंने बारीकी से जांचा। इस दौरान कहीं पर कोई कमी नजर आई तो उसे दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए। हालांकि, भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता को लेकर संतोष प्रकट किया। मिंजर मेले के दौरान इस भवन का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर विभाग भवन को उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार कर रहा है। भवन परिसर में पेवर डालने का कार्य बचा है जिसे पूरा करने के लिए अधीक्षण अभियंता ने दिशा-निर्देश दे दिए हैं। राजकीय महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट ब्लॉक का अपना भवन नहीं था। इसके चलते इस पांच मंजिला भवन को बनाया गया है जहां पर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई कर पाएंगे।