Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Injured monkey rescued in Dalhousie

Chamba News: डलहौजी में घायल बंदर को किया रेस्क्यू

Wed, 04 Jan 2023 09:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Injured monkey rescued in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में मंगलवार देर रात एक घायल बंदर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया कि गांधी चौक के समीप एक बंदर को कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

डीएफओ कमल भारती ने रेस्क्यू अभियान की अगुवाई करते हुए वन टीम में शामिल आरओ राहुल, बीओ अनिल, वनरक्षक राज कुमार, वन कर्मी कुलदीप और पवन ने बंदर को रेस्क्यू करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पेड़ पर बैठे घायल बंदर को खाने की सामग्री फल आदि देकर काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर डंडे में रस्सी के बने गोले में फंसाकर सुरक्षित बाहर निकाला। अब बंदर का उपचार कराने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। लिहाजा वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक बेजुबान को जीवनदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed