{"_id":"600ad5408ebc3e33d272c220","slug":"inform-the-department-on-the-death-of-a-large-number-of-poultry-chamba-news-sml358523783","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा संख्या में पोल्ट्री की मौत पर विभाग को दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा संख्या में पोल्ट्री की मौत पर विभाग को दें सूचना
विज्ञापन
चंबा। जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर निरीक्षण कर रही है। इस दौरान जहां पोल्ट्री की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को बर्ड फ्लू से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
तीसा क्षेत्र के हिमगरी और साथ लगती पंचायतों का विभागीय टीमों ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुर्गी पालन करने वाले लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्हें सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कहीं अगर पोल्ट्री की मौत होती है तो तुरंत विभाग को इसकी सूचना दें।
गौरतलब है कि विभाग की ओर से करीब नब्बे सैंपल बर्ड फ्लू की आशंका के तहत लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन सैंपलों की रिपोर्ट आएगी। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा गठित टीमें नियमित निरीक्षण कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है।