फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inflow of tourists increased in tourist destination Khajjiar

Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार में बढ़ी सैलानियों की आमद

Thu, 02 May 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inflow of tourists increased in tourist destination Khajjiar
चंबा के ख​ज्जियार घुमने के लिए पहुंचे सैलानी।संवाद
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। खासकर वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वीकेंड पर करीब साठ से 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर रह रही है। पर्यटक इन दिनों काफी संख्या में खज्जियार की वादियां निहार रहे हैं। कारोबारी इसे पर्यटन सीजन की शुरुआत मान रहे हैं। दूसरी तरफ, पर्यटकों की धीरे-धीरे बढ़ रही संख्या से कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अप्रैल से सितंबर तक खज्जियार में पर्यटन सीजन रहता है। पर्यटन काफी संख्या में खज्जियार पहुंचते हैं। इस बार अप्रैल में पर्यटन सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पाया है, जबकि अब मई शुरू होने पर पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पर्यटकों में सुरेंद्र शर्मा, प्रभजोत सिंह, राकेश कुमार, रोहन कुमार, हरप्रीत सिंह, अक्षित कुमार, अभिषेक कुमार, लोकेंद्र सिंह और राजेश राणा का कहना है कि निचले क्षेत्रों में गर्मी काफी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए वे खज्जियार पहुंचने लगे हैं। कहा कि यहां का मौसम काफी सुहावना है। खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि गत वर्ष प्रदेश में आपदा के चलते पर्यटन सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पाया था। ऐसे में कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि, सितंबर के बाद हालात सामान्य हुए, मगर उम्मीद से कम पर्यटक खज्जियार पहुंचे। इस बार मौसम सामान्य बना हुआ है। ऐसे में खज्जियार में धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed