{"_id":"6a3eb3cb810a75f76a0c2384","slug":"inconvenience-caused-by-the-lack-of-a-proper-path-to-the-open-gym-chamba-news-c-88-1-cmb1002-187950-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ओपन जिम तक पहुंचने का सही रास्ता न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ओपन जिम तक पहुंचने का सही रास्ता न होने से परेशानी
Fri, 26 Jun 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी परिसर में ओपन जिम तो स्थापित कर दिया गया है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता न होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अंजू धीमान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सदस्य बिंद्रा देवी, देस राज, सरोज कुमारी, पंकज कुमार और तेज राम सहित अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओपन जिम तक जाने वाले मार्ग पर टाइलें लगाई जाएं ताकि विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके। उधर, बीडीओ सलूणी कनवर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ओपन जिम तक जाने वाले रास्ते की जल्द ही उचित मरम्मत करवाई जाएगी। जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। संवाद