{"_id":"65d8a3e656ca3845f204f8fd","slug":"incompletely-constructed-sheds-department-completed-payment-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119081-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधूरे बनाए डंगे, विभाग ने पूरा कर दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधूरे बनाए डंगे, विभाग ने पूरा कर दिया भुगतान
Fri, 23 Feb 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
अधूरे बनाए डंगे, विभाग ने पूरा कर दिया भुगतान
आरोप, पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया परेल कोहलड़ी सड़क का काम
लोग बोले अधिकारी करते समय रहते निरीक्षण तो हो जाता काम पूरा
हाल ही में किया है ज्वाइन, मौके पर जाकर किया जाएगा निरीक्षण:राणा
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। परेल-कोहलड़ी मार्ग पर डंगे के निर्माण कार्य में खानापूर्ति करने का आरोप है।
लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग से काम तो ले लिया, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो पाया है। हैरानी की बात तो यह है कि काम पूरा होने से पहले ही ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया है, जबकि काम पांच साल बीतने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब ठेकेदारों ने कार्य पूरे ही नहीं किए तो विभाग ने भुगतान कैसे कर दिया।
उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग उठाई है। जानकारों के अनुसार इस मार्ग की करीब 15 किलोमीटर दूरी है। यहां डंगों का अधिकतर कार्य अधूरा पड़ा है। यहां क्रैश बैरियर भी लगने थे। विभाग ने ठेकेदारों को कार्य तो सौंप दिया, मगर निरीक्षण नहीं किया। आधे अधूरे डंगों का निर्माण ही हो पाया है।
ग्रामीणों में मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, कृष शर्मा, मदन लाल, रवि कुमार, अशोक कुमार ओ विक्की कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अगर इन कार्यों का नियमित निरीक्षण करते तो यह कार्य पूरे होने थे। विभागीय अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि इन कार्यों की जांच करवाई जाए। शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि उन्हें हाल ही में ज्वाइन किया है। कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।