{"_id":"6773c5cccac81930e301bb45","slug":"incompletely-burnt-polythene-will-be-sent-to-cement-factories-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140805-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीमेंट कारखानों में भेजा जाएगा अधूरा जला पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीमेंट कारखानों में भेजा जाएगा अधूरा जला पॉलिथीन
विज्ञापन
सीमेंट कारखानों में भेजा जाएगा अधूरा जला पॉलिथीन
मरेड़ी में डंप होगी पूरी तरह जल चुके पॉलिथीन की राख
कूड़ा संयंत्र दोबारा सुचारु न होने पर ग्रामीण मुखर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कुरांह कूड़ा संयंत्र में अधूरा जला पॉलिथीन बरमाणा स्थित एसीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट कारखानों में भेजा जाएगा। वहीं, भीषण आग से राख में तब्दील हो चुके पॉलिथीन का कचरा मरेड़ी स्थित ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चिह्नित डंपिंग साइट में डंप होगा। पांचवें दिन भी कूड़ा संयंत्र केंद्र कुरांह से धुएं के गुबार उठते रहे। विषैली गैस से बचने के लिए कुरांह समेत आसपास की पंचायतों के ग्रामीण और राहगीर मुंह और नाक पर रुमाल रख कर आवाजाही करते दिखे। सदर विधायक के कुरांह में निरीक्षण के बाद एनएचपीसी और अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी रहीं। वहीं, क्षेत्र के ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे किसी भी सूरत में कुरांह में नए सिरे से कूड़ा संयंत्र केंद्र चालू नहीं होने देंगे। पूर्व में भी ये मामला एनजीटी तक पहुंच चुका है।
शहर से टनों के हिसाब से निकलने वाले कूड़े-कर्कट के निष्पादन के लिए कूड़ा संयंत्र केंद्र कुरांह में डंप किया जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर यहां पर पहुंचाए जाने वाले कूड़े-कर्कट को रावी नदी में ठिकाने लगाने समेत तीन मर्तबा आग के हवाले लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बार कूड़े-कर्कट में लगी आग पांचवें दिन भी पूरी तरह से नहीं बुझ पाई है। हालांकि, क्षेत्रवासी स्वामी भुवनेश्वर शर्मा, भुवेनश कटोच समेत अन्य ने साफ किया है कि कूड़ा संयंत्र केंद्र में जानबूझ कर आग लगाई गई है लेकिन, इसकी तह तक पहुंचने में नप चंबा को कोई भी दिलचस्पी नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर परिषद को कई नोटिस जारी हो चुके हैं। जिला प्रशासन भी नप चंबा को कूड़ा संयंत्र को लेकर क्लास ले चुका है।
नगर परिषद चंबा के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी दिलीप ने बताया कि कूड़ा संयंत्र केंद्र कुरांह में एसडीएम मौके पर पहुंचे। एनएचपीसी और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां कूड़े में लगी आग को बुझाती नजर आईं। अधूरा जला पॉलिथीन अब बरमाणा सीमेंट कंपनी को भेजा जाएगा। जबकि, पूरी तरह से चुके पाॅलिथीन की राख मरेड़ी में डंप की जाएगी।