{"_id":"6adf853b5b9790a1b208c14f","slug":"inauguration-of-a-school-building-constructed-at-a-cost-of-147-crore-in-kugti-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201155-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुगती में 1.47 करोड़ से बने स्कूल भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुगती में 1.47 करोड़ से बने स्कूल भवन का लोकार्पण
Mon, 26 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित बोले - प्रदेश के बजट का 18 प्रतिशत शिक्षा के क्षेत्र पर हो रहा खर्च
छात्राओं की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुगती में 1 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय उच्च पाठशाला भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वार्षिक बजट का 18 प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र पर खर्च कर रही है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की पहल भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए वह स्वयं लोगों के बीच पहुंचते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्होंने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा मंत्री ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले क्लस्टर प्रधानाचार्य अरुणा कुमारी ने पारंपरिक ऊनी पट्टी भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित भरमौरी, ललित ठाकुर, सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, डीएसपी शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, सहायक अभियंता अजय कुमार और रीना देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-5