{"_id":"630f8f5e2376240e154f0236","slug":"in-the-medical-college-the-operation-of-stones-started-without-dissection-chamba-news-sml4201712117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बिना चीरफाड़ के पथरी के ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बिना चीरफाड़ के पथरी के ऑपरेशन शुरू
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दो साल बाद बिना चीरफाड़ के मरीजों के पथरी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इससे जिले के मरीजों को काफी राहत मिली है। तीन दिन पहले विशेषज्ञों ने एक महिला की पित्त की पथरी दूरबीन के जरिये निकाली। इसमें मरीज के पेट में दो छोटे छेद करके दूरबीन के जरिये सफल ऑपरेशन किया गया।
पथरी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है क्योंकि अब उन्हें बिना चीरफाड़ के ऑपरेशन करवाने के लिए टांडा या शिमला की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में ही ऐसे मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। गौरतलब है कि दो साल पहले अस्पताल की लेप्रोस्कोपी मशीन खराब हो गई थी। इसकी वजह से मरीजों के इस मशीन से किए जाने वाले ऑपरेशन भी बंद हो गए थे।
इसके चलते मरीजों को टांडा, शिमला या निजी अस्पतालों में दूरबीन के जरिये अपने ऑपरेशन करवाने पड़ रहे थे लेकिन अब मरीजों के लिए यह सुविधा चंबा में फिर से शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने खराब मशीन को दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा के शुरू होने से जिले के कई निजी अस्पतालों का धंधा चौपट हो गया है क्योंकि निजी अस्पतालों में मरीजों को पथरी के ऑपरेशन बिना चीरफाड़ के नाम पर लूटा जा रहा था। मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों में ऑपरेशन के मनमाने दाम चुकाने को मजबूर थे।
कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि खराब मशीन को दुरुस्त करवाकर मरीजों के दूरबीन से ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। अब मरीजों को निजी अस्पतालों में ऑपरेशन करवाने की नौबत नहीं आएगी।