{"_id":"6ae4d2b0b140309e6504ae28","slug":"in-the-52-panchayats-of-mehla-waste-will-now-be-collected-from-every-household-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201544-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मैहला की 52 पंचायतों में अब घर-घर से उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मैहला की 52 पंचायतों में अब घर-घर से उठेगा कूड़ा
Fri, 30 Oct 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू होगी डोर-टू-डोर व्यवस्था, पंचायतें तैनात करेंगी सफाई साथी
घरेलू परिवारों को 50 और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को देने होंगे 100 से 2000 रुपये मासिक शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मैहला विकास खंड में नई पहल की जा रही है। एक नवंबर से खंड की सभी 52 पंचायतों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू होगी। इसके तहत घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सफाई साथी को सौंपना होगा।
पंचायतों की ओर से तैनात सफाई साथी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर कूड़ा एकत्र करेंगे। इस सुविधा के लिए घरेलू परिवारों को प्रतिमाह 50 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठान की श्रेणी के अनुसार 100 से 2000 रुपये तक मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है।
इस व्यवस्था से ग्रामीणों को कचरा निस्तारण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। घर बैठे कूड़ा उठाने की सुविधा मिलने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगने की समस्या पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पंचायत स्तर पर सफाई साथी तैनात किए जाएंगे और लोगों को कचरा उन्हीं को सौंपना होगा। खंड विकास अधिकारी बशीर खान ने बताया कि एक नवंबर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
--