फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In one month the postal department delivered thirty bottles of Ganga water to people's homes.

Chamba News: एक महीने में डाक विभाग ने लोगों के घर तक पहुंचाया तीस बोतल गंगाजल

Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
In one month the postal department delivered thirty bottles of Ganga water to people's homes.
चंबा। डाक विभाग भी घर द्वार गंगाजल पहुंचाने की योजना लोगों को खूब भा रही है। हरिद्वार से गंगाजल की 20 से तीस बोतल हर महीने विभाग जिले के लोगों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

लोग आसानी से घर बैठे ही 250 मिली लीटर की एक बोतल 30 रुपये देकर मंगवा रहे हैं। घर द्वार गंगाजल पहुंचने की डाक विभाग के अभियान के बारे में अब लोग भी जागरूक होने लगे हैं। लोगों ने कहा कि पहले उन्हें हरिद्वार जाकर ही गंगाजल लाना पड़ता था, लेकिन अब जब चाहे डाक विभाग के जरिये मांग कर गंगाजल घर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में पूजा-पाठ के साथ शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल की जरूरत पड़ती है। कई बार गंगाजल नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती थीं। अब डाक विभाग घर-द्वार तक गंगाजल पहुंचा रहा है। यह सराहनीय प्रयास है। गंगाजल को पवित्र माना जाता है। लोग इसे सालों तक घरों में सुरक्षित रखते हैं। सावन के महीने में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। 250 मिली लीटर गंगाजल की बोतल की कीमत सिर्फ 30 रुपये है। कम कीमत में गंगाजल मिलने से लोग इसे हाथों हाथ खरीद रहे हैं। सुंदर दिखने वाली गंगाजल की बोतल पूरी तरह सील होती है। सावन के महीने में गंगाजल की मांग भी बढ़ गई है। डाक विभाग दूरदराज क्षेत्रों में भी लोगों की मांग पर गंगाजल उपलब्ध करवा रहा है। दूर क्षेत्र के लोग गंगा जल की मांग अपने नजदीकी शाखा डाकघर या फिर उपडाक घर में दे सकते हैं। डाक विभाग मांग के अनुसार उपभोक्ता की सुविधा के अनुसार उसके नजदीकी शाखा डाकघर या फिर उप डाक घर में गंगा जल उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डाक विभाग चंबा के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि डाक विभाग की सभी शाखाओं में गंगाजल उपलब्ध है। लोगों की डिमांड बढ़ रही है। लोग खरीद भी रहे हैं। एक बोतल की कीमत महज तीस रुपये है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed