{"_id":"60f9a3798ebc3e1eb45d0e18","slug":"illigal-way-closed-by-forest-team-chamba-news-sml377787592","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में नाले में बनाए अवैध रास्ते को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में नाले में बनाए अवैध रास्ते को किया बंद
विज्ञापन
उदयपुर में अवैध रूप से बनाए रास्ते को बंद करवाने के बाद जेसीबी के साथ खड़ी वन विभाग व पुलिस की संयु
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उदयपुर के पास नाले में अवैध रूप से बनाई गई सड़क को वन विभाग ने कंटीले तार लगवाकर बंद करवा दिया है। साथ ही वहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया है कि इन तारों को हटाने वालों के खिलाफ विभाग पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगी। कुछ लोगों ने रातोंरात उदयपुर के पास बने नाले में टिपर और ट्रैक्टरों की आवाजाही के लिए रास्ता बना दिया था। इसकी भनक लगते ही वन विभाग हरकत में आ गया। वनमंडलाधिकारी डलहौजी ने विभागीय टीम को पुलिस बल साथ लेकर मौके पर जाकर कार्रवाई के आदेश दिए। वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में विभागीय टीम और पुलिस बल ने रास्ते को बंद कर दिया। सड़क के साथ कंटीले तार लगाए गए, जिससे कोई भी वाहन इस रास्ते का इस्तेमाल न कर सके।
वन विभाग की ओर से खननकारियों सहित अन्य माल वाहक वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे विभाग के आदेशों की अवहेलना करके रास्ते को न खोलें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी स्थान पर एक हॉट मिक्सचर प्लांट भी बनाया गया है, जिसके लिए माल वाहक वाहनों की आवाजाही सरकारी भूमि से की जा रही थी। इससे वातावरण को काफी नुकसान हो रहा था। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जगह पर नाले में बनाए रास्ते को बंद करके सील कर दिया है।
वन मंडलाधिकारी डलहौजी कमल भारती ने बताया कि उदयपुर के पास नाले में बनाए रास्ते को बंद करवाया गया है। स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि जो भी इस रास्ते को खोलेगा, उसके खिलाफ विभाग पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगा।