फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ILLIGAL CUNSTURCTION FALL CHUWARI

चुवाड़ी में प्रशासन हटाएगा अब लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे

Thu, 14 Nov 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
ILLIGAL CUNSTURCTION FALL CHUWARI
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कस्बे में अवैध कब्जे करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई होगी। इसको लेकर वीरवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निशानदेही की। इससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। संयुक्त टीम में प्रशासन के साथ राजस्व और लोनिवि विभाग के अधिकारी शामिल थे।
संयुक्त टीम ने बस स्टैंड चुवाड़ी के आसपास सरकारी जमीन की डिमार्केशन कर रिपोर्ट तैयार की। चुवाड़ी में हुए जनमंच के दौरान भी पंचायतीराज मंत्री के समक्ष चुवाड़ी में अवैध कब्जों को लेकर शिकायतें पहुंची थी। इसके बाद मंत्री ने जिलाधीश चंबा और एसडीएम चुवाड़ी को प्राथमिकता के आधार पर अवैध कब्जों को हटवाने के बारे में निर्देश जारी की थी। इसके तहत अब ये कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि चुवाड़ी कस्बे के आसपास लोगों ने सड़कों पर बड़े पैमाने पर कब्जा कर रखा है। इस वजह से सड़क सिकुड़ गई। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आती है तो वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने का अंदेशा भी बना रहता है। ऐसे ही हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा रोजाना चुवाड़ी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग डिमार्केशन के बाद की रिपोर्ट के आधार पर अस्थायी तौर पर अवैध कब्जे करने वालों को वहां से हटने के बारे में निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा जो वहां से नहीं हटते हैं तो उसके खिलाफ पीपीओ के तहत केस तक दर्ज किए जाएंगे। विभागीय संयुक्त टीमों ने आगामी दो-तीन दिनों तक डिमार्केशन का क्रमजारी रहेगा।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों को लेकर मंत्री के आदेशानुसार अब चुवाड़ी बाजार से अवैध कब्जों को हटवाने संबंधी कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

तसीलदार चुवाड़ी एसएस पठानिया ने बताया कि लोनिवि और राजस्व विभाग की टीम ने बस अड्ड के आसपास निशानदेही की है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद अस्थायी तौर पर कब्जे करने वालों को वहां से हटने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके बाद अगर वे वहां से नहीं हटते हैं तो उनके पीपीओ केस दायर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed