फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal logging and hunting will now be monitored from Murthalu stream.

Chamba News: अब मुर्थालू नाला से होगी अवैध कटान और शिकार की निगरानी

Wed, 31 Dec 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal logging and hunting will now be monitored from Murthalu stream.
चंएबा में पांगी के मुरथालु नाला में बनाई अस्थाई चेक पोस्ट।स्रोत विभाग
चंबा। वन्य जीवों का रात में अवैध शिकार करने वालों पर वन विभाग की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए विभाग ने मुर्थालू नाला में अस्थायी चेक पोस्ट बना दी है। जहां पर दिन के समय कोई कर्मचारी नहीं होगा, लेकिन रात को यहां वन विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

यहां से गुजरने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच होगी। यह इलाका सचे जोत के साथ लगता है, ऐसे में यहां अवैध शिकार और कटान होने की आशंका अधिक रहती है। ये सभी गैरकानूनी गतिविधि रात के समय ही अंजाम दी जाती है। इसलिए विभाग ने अस्थाई चेक पोस्ट बनाकर ऐसी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखने की योजना बनाई है। चेक पोस्ट पर वन रक्षक के अलावा वन मित्र भी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


पांगी के जंगलों में सर्दी के दौरान अवैध शिकार काफी बढ़ जाता है। भारी बर्फबारी होने के कारण वन्य जीव ऊपरी इलाकों से निचले इलाकों में उतर आते हैं। जहां पर बंदूक धारी उनके अवैध शिकार के लिए पहले से तैयार रहते हैं। इस बार कोई भी बंदूकधारी इन वन्य जीवों का अवैध शिकार न कर सके, इसके लिए विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएफओ रवि गुलेरिया ने बताया कि मुर्थालू नाले में अस्थायी चेक पोस्ट बनाई गई है। जहां पर रात भर वन विभाग के कर्मचारी ड्यूटी देंगे। अवैध शिकारियों और वन काटुओं पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed