{"_id":"633c65e3ce3ed0408e0b0a4d","slug":"if-you-want-to-travel-today-leave-home-on-time-chamba-news-sml4238953177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली बढ़ाएगी जिला के लोगों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली बढ़ाएगी जिला के लोगों की दुश्वारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बिलासपुर और कुल्लू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैलियां जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकती हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से जिले से 57 बसों को पीएम रैली के लिए यहां से रवाना कर दिया गया है। रैली में बसों को भेजने के कारण एचआरटीसी प्रबंधन को 40 रूटों को रद्द करना पड़ा है। लिहाजा अब बुधवार को जिले के अधिकांश स्थानीय और लंबे रूटों की बसें नहीं चलेंगी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं। निगम की बसों के अलावा ग्रामीणों के पास आवाजाही का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में पीएम की रैली के लिए चंबा से बसों का भेजा जाना लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने वाला है। हालांकि, निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रबंधन की ओर से महज जिन रूटों पर दो-दो बसें चलती हैं, उन रूटों से एक-एक बस को रैली के लिए भेजी गई है। निगम ने पूरे प्रयास किए हैं कि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
बहरहाल, निगम प्रबंधन की ओर से 40 रूटों को रद्द किया गया है। बसों के रूटों को रद्द किए जाने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, बीमारों सहित दिहाड़ीदारों को परेशानी हो सकती है। गौरतलब है कि पीएम की रैली के लिए प्रदेशभर के समस्त डिपुओं से बसों को भेजा गया है। इसी क्रम में चंबा डिपो से भी बसों को रैली के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि पीएम रैली के लिए चंबा से बसें भेजी गई है।ं साथ ही 40 रूटों को रद्द किया गया है। रूटों पर दो से तीन चलने वाली बसों की संख्या को घटाकर भेजा गया है जिससे लोगों को परेशानी न हो।