फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If water is wasted from the tank then the connection will be cut

टंकी से पानी व्यर्थ बहाया तो कटेगा कनेक्शन

Thu, 19 May 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
If water is wasted from the tank then the connection will be cut
चंबा। पानी की कमी देखते हुए जलशक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को पानी का दुरुपयोग न करने के आदेश जारी किए हैं। अब किसी के घर में पानी की टंकी से पानी व्यर्थ बहता हुआ पाया गया तो विभाग उसका पेयजल कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन

इसके अलावा निजी पेयजल लाइन से भी पानी लीक नहीं होना चाहिए। बारिश न होने के कारण पानी की कमी हो गई है। इसकी वजह से विभाग के पेयजल भंडारण भी नहीं भर रहे हैं। शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति नियमित करवाने के लिए अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रदद् कर दी हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति मंडल चंबा के तहत आते परिक्षेत्र में 7,500 पेयजल उपभोक्ता और उनके किरायेदार रहते हैं। विभाग के पास अक्सर व्यर्थ जल बहने की शिकायतें आती रहती हैं। इसी आधार पर अब विभाग ने सख्ती करने का मन बनाया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करते हुए पानी को व्यर्थ न गंवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि फरवरी से लेकर मई तक बारिश नहीं हुई है। इसके चलते पेयजल स्रोत भीषण गर्मी पड़ने पर सूख रहे हैं। पानी का जलस्तर दिनप्रतिदिन कम हो रहा है। इसलिए उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे पानी को व्यर्थ न बहाएं। ऐसा करने पर उनका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा पेड़, पौधों और सिंचाई के लिए पेयजल का इस्तेमाल न करने को कहा है। लोगों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए विभाग के कर्मचारी दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed