फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If there is no snowfall, Chamba-Jot road will be restored in two days

Chamba News: बर्फबारी न हुई तो दो दिन में बहाल हो जाएगा चंबा-जोत मार्ग

Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
If there is no snowfall, Chamba-Jot road will be restored in two days
खज्जियार (चंबा)। बर्फबारी के कारण ठप पड़े चंबा-जोत मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी है। विभागीय अफसरों ने दावा किया कि अगर अब बर्फबारी नहीं होती है तो दो दिन के भीतर मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर गेट से खज्जियार मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। अब फिसलन को कम करने के लिए विभाग के कर्मचारी मिट्टी डाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार पर्यटन व्यवसाय के नजरिये से खज्जियार मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। खज्जियार मैदान पूरी तरह से बर्फ से भरा हुआ है। ऐसे में खज्जियार जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को गेट तक लोग गाड़ियों में पहुंचे जबकि आगे का सफर पर्यटकों ने पैदल ही तय किया। मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी फिसलन कम करने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि इस बार साल की पहली बर्फबारी फरवरी में हुई है। रविवार को भी मौसम खराब रहा लेकिन बर्फबारी नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि जोत मार्ग पर मशीनरी लगा दी गई है। कहा कि अगर बर्फबारी अब नहीं होती है तो दो दिन के भीतर मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए खज्जियार मार्ग पर फिसलन कम करने के लिए कर्मचारी मिट्टी डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed