फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the transfer of the teacher is not stopped, we will picket

शिक्षक का तबादला न रोका तो देंगे धरना

Thu, 08 Sep 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the transfer of the teacher is not stopped, we will picket
प्राध्यापक के तबादले को लेकर उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन देने के बाद बात करते चंबा कॉलेज के विद् - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में राजनीति शास्त्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने सरकार को चेताया है कि अगर जल्द राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक का तबादला रद्द न किया तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। विद्यार्थियों शिवानी कुमारी, हरजोत सिंह, अक्षय कुमार, तमन्ना, प्रिंस, सनी कुमार और काका राम का कहना है कि हाल ही में सरकार ने तेलका कॉलेज के लिए राजकीय महाविद्यालय चंबा से राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि बीच सत्र में तबादला करने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द प्राध्यापक का तबादला रोका जाए। गौरतलब है कि हाल ही में पांच दिन क्रमिक अनशन कर बैठे तेलका कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया है। चंबा कॉलेज से ही प्राध्यापकों का तबादला किया गया है। ऐसे में अब प्राध्यापकों के लिए दोनों कॉलेजों के विद्यार्थी आमने-सामने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed