फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the fine is not paid within a week, the vehicle will be confiscated

Chamba News: एक सप्ताह में जुर्माना न भरने पर जब्त होंगी गाड़ियां

Fri, 08 Aug 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
If the fine is not paid within a week, the vehicle will be confiscated
चंबा। परिवहन विभाग की ओर से चेतावनी जारी की है कि जिन वाहन चालकों ने चालान कटने के बावजूद एक सप्ताह के भीतर जुर्माना जमा नहीं करवाया, उनकी गाड़ियां जब्त कर ली जाएंगी। इसके साथ ही देरी से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जाएगा। बीते माह आरटीओ ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कई चालकों के चालान किए थे। इनमें से अब भी 20 चालकों पर करीब एक लाख रुपये का बकाया जुर्माना बाकी है। विभाग ने सख्ती दिखाते हुए पहले ही दो गाड़ियां जब्त कर ली हैं। आरटीओ राम प्रकाश ने साफ किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया जुर्माना चुकाने वालों को न केवल अतिरिक्त शुल्क देना होगा, बल्कि वाहन जब्ती की कार्रवाई भी झेलनी पड़ेगी। विभाग ने सभी चालकों से अपील की है कि वे समय पर अपना जुर्माना अदाकर कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed