फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If snakes enter the house or wild animals enter the colony, call the forest department's number.

Chamba News: घर में सांप, बस्ती में जंगली जानवर घुसे तो घुमाएं वन विभाग का नंबर

Sun, 07 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
If snakes enter the house or wild animals enter the colony, call the forest department's number.
घर में सांप, बस्ती में जंगली जानवर घुसे तो घुमाएं वन विभाग का नंबर
विज्ञापन

तुरंत पहुंच जाएगा रैपिड रिस्पांस टीम, जिले में अवैध कटान या शिकार की घटनाएं भी रोकेगी
बरसात में पेड़ गिरने से बंद होने वाले मार्ग करेगी बहाल, रिहायसी बस्ती में घुसे जंगल जानवर भी करेगी रेस्क्यू
जिला चंबा में पहली बार लोगों को मिलेगा वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीक का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गर्मी के मौसम में यदि किसी के घर में सांप घुस जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। वन विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोर करें, रैपिड रिस्पांस टीम तुरंत पहुंचकर सांप को रेस्क्यू कर लेगी। किसी रिहायशी बस्ती में यदि कोई जंगली जानवर घुस जाए तो उसे रेस्क्यू करने के लिए भी यह टीम तत्परता से कार्य करेगी। बरसात के मौसम में सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की काफी संभावना रहती है। इस बार बरसात के मौसम में यदि किसी मार्ग पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित होगा तो उसे बहाल करने के लिए भी यह टीम तुरंत मौके पर जाएगी। अवैध कटान या शिकार की संभावना वाले जंगलों में भी यह टीम समय-समय पर पेट्रोलिंग करेगी। वहां तैनात स्टाफ नियमित तौर पर गश्त करेगा।

वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम 24 घंटे कार्य करेगी। टीम के लीडर के रूप में डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार कमान संभाल रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक टीम में सक्रियता से कार्य करेंगे। कुछ दिन पहले इस टीम ने सुबह गश्त के दौरान चरस और नकदी के साथ एक व्यक्ति को दबोचा था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ऐसे में यह टीम अपराध को रोकने में भी लाभदायक साबित होगी। इस टीम को सूचना देने के लिए 9816307074 पर कॉल किया जा सकता है। यह नंबर 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन

उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। हाल ही टीम ने चरस और नकदी के साथ आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। बरसात के दिनों में किसी के घर में सांप या अन्य कोई भी जानवर घुसता है तो उसे रेस्क्यू करने के लिए यह टीम तुरंत कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed