{"_id":"6a1c6e4969fb2a1c16028ae3","slug":"if-salaries-are-not-paid-the-wheels-will-stop-after-12-oclock-tonight-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185098-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वेतन न मिला तो आज रात 12 बजे के बाद थम जाएंगे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वेतन न मिला तो आज रात 12 बजे के बाद थम जाएंगे पहिये
Sun, 31 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 31 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा डिपो के चालकों-परिचालकों का अल्टीमेटम, 2 जून को चक्का जाम का एलान
यूनियन बोली- कर्मियों के धैर्य की ली जा रही परीक्षा, आश्वासनों से नहीं चलेगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर एचआरटीसी के चंबा डिपो के चालकों-परिचालकों का आक्रोश आंदोलन का रूप लेने लगा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पहली तारीख को उनके खातों में वेतन नहीं आया तो रात 12 बजे के बाद वे काम बंद कर देंगे। दो जून को सुबह चंबा बस स्टैंड में चक्का जाम कर निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बैठक में यह निर्णय लिया था। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया था कि समय पर वेतन जारी नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर और चालक यूनियन के प्रधान हेम राज ने कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा बार-बार ली जा रही है। समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि सोमवार को वेतन नहीं मिला तो काम छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा। स्पष्ट किया कि वेतन जारी न होने की स्थिति में सोमवार रात 12 बजे के बाद चंबा डिपो से कोई भी बस न तो रवाना होगी और न ही किसी रूट से वापस आएगी। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने 2 जून को चंबा बस स्टैंड में चक्का जाम करने की भी घोषणा की है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।