फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If no one helped, the villagers made their own way

Chamba News: किसी ने मदद नहीं की तो ग्रामीणों ने खुद बना डाला रास्ता

Mon, 17 Apr 2023 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
If no one helped, the villagers made their own way
चंबा। लंगेरा गांव के रहने वाले 30 परिवारों की आवाजाही के लिए जब किसी ने भी पैदल रास्ता नहीं बनाया तो ग्रामीणों ने हाथ में गैंती बेलचा उठाकर स्वयं ही पैदल रास्ता बना दिया। रविवार को गांव के सभी लोग संघनी के पास भूस्खलन वाले स्थान पर पहुंचे जहां पर बंद पड़े मार्ग की वजह से ग्रामीणों को पहाड़ी से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। लोगों की आवाजाही के लिए ग्रामीणों ने स्वयं पैदल रास्ते का निर्माण शुरू किया। अपनी आवाजाही के लिए पहाड़ी पर स्वयं पैदल रास्ता बना डाला। लोक निर्माण विभाग ने दस दिन पहले हुए भूस्खलन के दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि उनके लिए पहाड़ी पर पैदल रास्ता बनवा दिया लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी विभाग ने कोई रास्ता नहीं बनवाया। इसके चलते रविवार को ग्रामीणों ने स्वयं रास्ता बनाने का निर्णय किया। सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीण रास्ता बनाने में जुटे रहे। इस दौरान ग्रामीणों में प्रशासन और विभाग के प्रति काफी नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

ग्रामीणों राजिंद्र सिंह, मनोज कुमार, हंसराज, प्रताप चंद और रवि कुमार ने बताया कि संघनी-लंगेरा मार्ग दस दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इसे बहाल करवाने में लोक निर्माण विभाग अभी तक नाकाम रहा है। इसका खामियाजा लंगेरा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वाहन सुविधा तो दूर की बात है ग्रामीणों के लिए पैदल रास्ते तक का निर्माण नहीं किया गया। रोजाना दो दर्जन स्कूली बच्चे पहाड़ी से होकर आवाजाही करते हैं। ऐसे में अभिभावकों को दिन भर अपने बच्चों की चिंता सताती रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बंद मार्ग को जल्द बहाल करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि जल्द मार्ग यातायात के लिए बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed