{"_id":"6505e210ed33c80a2109a5e6","slug":"if-found-under-the-influence-of-alcohol-name-will-be-removed-from-bpl-list-chamba-news-c-88-1-ssml1004-7644-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शराब के नशे में मिले तो कटेगा बीपीएल सूची से नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शराब के नशे में मिले तो कटेगा बीपीएल सूची से नाम
Sat, 16 Sep 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। कबायली क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत के स्थापना दिवस पर एक दिन शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्थापना दिवस पर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसका नाम बीपीएल सूची से भी काट दिया जाएगा। पंचायत ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी में भी दी गई है।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में वर्ष 2021 में शौर पंचायत का गठन हुआ था। इसके उपरांत वर्ष 2022 में पंचायत का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। अब दूसरा स्थापना दिवस 17 सितंबर को मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। रविवार को पंचायत का स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पंचायत प्रबंधन ने पूरी कर ली हैं। पंचायत ने निर्णय किया है कि मेले के दौरान शराब पर पाबंदी रहेगी। नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शराबी समेत उनके परिवार का बीपीएल सूची से नाम तक काट दिया जाएगा। शौर पंचायत की प्रधान दमयंती भारद्वाज ने बताया कि पंचायत के गठन का दूसरा स्थापना दिवस 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। यदि काेई शराब पीकर मेले में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसका नाम बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा।
--
आज शाम रंगारंग कार्यक्रमों से खूब बंधेगा समां
रविवार शाम 5:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। 5:20 से 7:30 बजे तक स्थानीय कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद लोक कलाकार रवि राणा, मंजू सूर्यवंशी और विकेश भारद्वाज मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। रात 9:00 से 10:00 बजे तक लाहौल की रहने वाली हिमाचली लोक गायिका मिस रोजी शर्मा गीतों की प्रस्तुतियां देंगी।