{"_id":"6ac28920779f7c47f60ec1c5","slug":"if-a-direct-bus-service-runs-from-sanwal-to-haridwar-the-journey-will-be-shortened-by-120-km-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198792-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सनवाल से हरिद्वार की सीधी बस चली तो 120 किमी बचेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सनवाल से हरिद्वार की सीधी बस चली तो 120 किमी बचेगा सफर
Sun, 04 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार जाने के लिए पहले चंबा पहुंचने की मजबूरी, 53 पंचायतों की पौने दो लाख आबादी को मिलेगा लाभ
एचआरटीसी को भेजा जा चुका है प्रस्ताव, ग्रामीणों ने जल्द बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपमंडल चुराह के सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
हरिद्वार जाने के लिए ग्रामीणों को पहले सनवाल से करीब 120 किलोमीटर का सफर तय कर चंबा मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इसके बाद चंबा से हरिद्वार के लिए बस पकड़नी पड़ती है। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों का 120 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर बच सकेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में भी हरिद्वार जाने के लिए सरकारी बस की सुविधा नहीं मिल पाती। सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से चुराह घाटी की 53 पंचायतों के साथ सलूणी, तेलका और किहार क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों के अनुसार इससे करीब पौने दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा आरंभ करने को लेकर निगम उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। कुछ समय पहले फिर से रिमाइंडर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
--
रीति-रिवाज अनुसार किसी की भी मृत्यु हो जाने पर अस्थि विसर्जन को हरिद्वार जाना पड़ता है, लेकिन उन्हें पहले 120 किमी का सफर तय कर चंबा उसके बाद ही हरिद्वार के लिए निकलना पड़ता है। - हरविंद्र पठानिया
विज्ञापन
--
भंजराडू अंतरराजीय बस स्टैंड से पठानकोट, टांडा मेडिकल कॉलेज और शिमला, परमाणु, के लिए बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उसी तर्ज पर हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की जानी चाहिए। - अमित ठाकुर
--
सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा आरंभ होने से 53 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। एचआरटीसी प्रबंधन को ग्रामीणों को मांग को जल्द पूरा करना चाहिए। -कर्म सिंह शर्मा
--
परिवहन निगम दूरदराज के गांवों को भी बस सेवा का लाभ प्रदान करवा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की चिर लंबी मांग को अवश्य पूरा करना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। -उमेश ठाकुर