{"_id":"57053abd4f1c1b6d62c8114a","slug":"ice-in-sach-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"साच पास से बर्फ हटाने को लगाई जाए सरकारी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साच पास से बर्फ हटाने को लगाई जाए सरकारी मशीनरी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बर्फ।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक का आयोजन परिधि गृह चंबा में 9 अप्रैल को होगा। बैठक में जुकारू उत्सव समिति के सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। पांगी कल्याण संघ के प्रधान पीएल ठाकुर द्वारा ने बताया कि पांगी घाटी को जोड़ने वाले साच पास पर बर्फ हटाने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बर्फ हटाने के लिए ठेकेदार प्रथा को समाप्त कर देना चाहिेए। साच पास पर बर्फ हटाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि वहां पर छोटी गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सके। इसके अलावा पधरी पास को शीघ्र गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैहणी सुरंग निर्माण को लेकर काफी देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चैहणी सुरंग के निर्माण को लेकर जल्द ही डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों को जमां करने के लिये काफी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंबा में बिजली के बिल की भीड़ को कम करने के लिए हरदासपुरा व सुल्तानपुर में एक-एक काउंटर खोला जाए।