{"_id":"675485ca338d06533c0b7d88","slug":"i-will-inaugurate-the-roads-built-under-the-central-plan-dr-rajeev-chamba-news-c-88-1-cmb1003-139006-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्रुद करूंगा केंद्रीय योजना से बनीं सड़कों का उद्घाटन : डॉ. राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्रुद करूंगा केंद्रीय योजना से बनीं सड़कों का उद्घाटन : डॉ. राजीव
Sat, 07 Dec 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-कांगड़ा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों का उद्घाटन वह खुद करेंगे। इस योजना के तहत बनी जिन सड़कों का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों होगा, उस कार्यक्रम का सांसद होने के नाते उन्हें भी न्योता दिया जाए। अगर कहीं सड़क बन चुकी है और मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन नहीं कर रहे हैं तो सांसद होने के नाते इन सड़क योजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने यह बात बचत भवन चंबा में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान कही। उन्होंने विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की।
उन्होंने विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करने के लिए दिशा समिति के गैर सरकारी सदस्य और जन प्रतिनिधि जिला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। ताकि जमीनी स्तर पर पात्र लोगों को यथाशीघ्र योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जिला के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा सांसद को अवगत करवाया कि मनरेगा के तहत जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 में 1,44,000 जॉब कार्ड धारक हैं, इनमें से 86,999 मनरेगा मजदूरों ने रोजगार की मांग की थी और सभी को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। जिला में 8991 मनरेगा मजदूरों ने 100 दिन का कार्य दिवस पूरा किया है। बैठक में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर तथा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा और लोक निर्माण विभाग से संबंधित मामलों बारे अपनी अपनी बात रखी।