फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   I was not drunk, I felt dizzy while walking.

Chamba News: नहीं किया था नशा, चलते-चलते आ गया था चक्कर

Tue, 28 Nov 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
I was not drunk, I felt dizzy while walking.
चंबा। शिक्षा खंड गैहरा के तहत आते माध्यमिक पाठशाला राम्भो में तैनात अध्यापक ने अपना जवाब प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में भेज दिया है।
विज्ञापन

जवाब पहुंचने के बाद उपनिदेशक कार्यालय की ओर से इसे निदेशालय के लिए प्रेषित कर दिया है। अब इस मामले में आगामी कार्यवाही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से की जाएगी। अपने जवाब में शिक्षक ने लिखा है कि उन्होंने कोई नशा नहीं किया था। चलते-चलते चक्कर आ गया था। सबसे बड़ी बात यह है कि वह उस दिन वह छुट्टी पर थे। बहरहाल, विभाग ने जवाब को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। दरअसल, ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि अध्यापक नशे की हालत में था। करीब एक महीना पहले माध्यमिक पाठशाला राम्भो में तैनात शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल में पहुंचने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। लोगों ने इसका वीडियो स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज को भी वीडियो भेजा था। साथ ही शिक्षा विभाग को भी मामले के बारे में सूचित किया गया था। विभाग ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सीमित अवधि के भीतर जवाब देने को कहा था। अब अध्यापक ने अपना पक्ष रख दिया है। इसी के आधार पर अब आगामी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि अध्यापक ने अपना पक्ष रख दिया है और बताया कि वह उस दिन छुट्टी पर था और कोई नशा नहीं किया था। साथ ही चलते चलते ही उसे चक्कर आ गया था।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed