फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Husband and mother-in-law file bail plea in harassment and 'triple talaq' case.

Chamba News: प्रताड़ना, तीन तलाक मामले में पति-सास ने जमानत के लिए लगाई याचिका

Thu, 02 Jul 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law file bail plea in harassment and 'triple talaq' case.
चंबा। मुस्लिम महिला को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने के आरोप में फंसे पति और सास ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी गायब है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। अब देखना होगा कि अदालत उनकी याचिका को स्वीकार करती है या खारिज। मुस्लिम महिला ने तीन दिन पहले महिला थाना में अपने पति व सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाए कि पति ने तीन तलाक देकर उन्हें घर से बेघर कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed