फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hunger strike in chamba

जूस पिलाकर उप प्रधान का विधायक ने तुड़वाई हड़ताल, मांगें पूरी करने का आश्वासन

Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
hunger strike in chamba
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत कूंर के उपप्रधान की शुरू की गई हड़ताल वीरवार को खत्म हो गई। विधायक भरमौर जियालाल कपूर ने उपप्रधान को जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई। इस मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इसी दौरान पंचायत के ग्रामीण भी मौजूद रहे। उपप्रधान सुदेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था चरमर गई है। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था का भी हाल ठीक नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पिछले लंबे से चिकित्सक सहित स्टाफ की कमी के चलते ताला लटका होने से लोगों का मर्ज दोगुना होक र रह गया है। इस बारे में कई बार स्टाफ की कमी को पूरा करने के बारे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण पंचायत के बाशिंदों को दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र के बंद होने से कई बार आपातकाल में समय पर चिकित्सीय सुविधा न मिलने से मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि मांगे पूरी करने के लिए विधायक ने आश्वासन दिया है। अगर जल्द मांगें पूरी नहीं की जाती है, तो वे अपने आंदोलन को ओर तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed