{"_id":"665df5cf37d92e7853000b18","slug":"hundreds-of-devotees-of-doda-reached-the-court-of-mindhal-mata-to-pay-their-obeisance-chamba-news-c-88-1-ssml1004-126271-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंधल माता के दरबार माथा टेकने पहुंचे डोडा के सैकड़ों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंधल माता के दरबार माथा टेकने पहुंचे डोडा के सैकड़ों श्रद्धालु
Mon, 03 Jun 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंबा में पांगी का ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर।संवाद
पांगी (चंबा)। ऐतिहासिक मिंधल माता की छड़ी यात्रा जून से शुरू हो चुकी है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से दूसरी छड़ी यात्रा मिंधल माता के दरबार पहुंची।
इस छड़ी यात्रा में करीब 200 गाड़ियाें में श्रद्धालु शामिल रहे। मिंधल माता की छड़ी यात्रा को लेकर पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।
मिंधल माता की छड़ी यात्रा को लेकर पांगी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने जल शक्ति विभाग समेत लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को मिंधल में श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगाया है। इस बार करीब 60 से 70 पुलिस जवान ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभाल रहे हैं। सोमवार को पांगी पुलिस थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने मिंधल में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पार्किंग पॉइंट चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों को पार्किंग में लगाने की भी पुलिस ने पूरी व्यवस्था की है। ऐतिहासिक मिंधल माता की यात्रा में दूसरी छड़ी सोमवार देर शाम तक मिंधल माता मंदिर पहुंची। छड़ी यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को मंदिर में जागरण होगा। दो दिन तक मिंधल में जागरण के बाद यात्रा वापस जम्मू लौटेगी। छह जून को तीसरी शादी यात्रा मिंधल माता मंदिर के दरबार में पहुंचेगी। आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने बताया कि ऐतिहासिक मिंधल माता की छड़ी यात्रा को लेकर प्रशासन ने लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड समेत पुलिस महकमे को व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंप दिया है।
--