फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundreds of devotees gathered to see the meeting of three goddesses

तीन देवियों का मिलन देखने उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Wed, 24 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees gathered to see the meeting of three goddesses
खुंडी माता मंदिर में माथा टेकते श्रद्धालु।।संवाद - फोटो : Chamba
चांजू (चंबा)। खुंडी माता की डल झील की हजारों श्रद्धालुओं ने डेढ़ किलोमीटर परिक्रमा करके पुण्य कमाया। तीन देवियों के मिलन को देखने केे लिए जिलेभर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे थे। डल झील चारों ओर से श्रद्धालुुओं से भरी रही। भादरो माह के सोमवार को इस यात्रा का शुभारंभ होता है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ मंगलवार को खुंडी माता मंदिर में तीन देवियों के चिह्न लेकर श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मिलने को देखने के लिए दूरदराज के श्रद्धालु नौ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़कर यहां पहुंचते हैं। कंपकंपाती ठंड में नौ किलोमीटर का पैदल सफर करके जब श्रद्धालु खुंडी माता के दरबार पहुंचते हैं तो उनकी सारी थकान दूर हो जाती है।
विज्ञापन

खुुंडी माता के दरबार में यात्रा के दौरान चांजू माता, लिल्ह माता और साहो माता का अलौकिक मिलन होता है। इस यात्रा को मणिमहेश यात्रा के समान पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा को पूर्ण करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना माता पूरी करती है। इसी आस्था में श्रद्धालु दूरदराज के इलाकों से इस यात्रा पर आते हैं। देवियों के मूल स्थानों से उनके पद चिह्नों को उनके पुजारी अपने कंधों पर उठाकर यहां लाते हैं। मंगलवार को विधिविधान से मिलन उपरांत तीनों देवियां अपने मूल स्थानों के लिए लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु वाया चांजू और वाया साहो होकर नौ किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करते हैं। श्रद्धालुओं मनोज कुमार, रमेश कुमार, पार्थ शर्मा, हरीश कुमार, हर्ष, केवल कृष्ण, देवी सिंह और रूप सिंह ने बताया कि खुंडी माता की जातर की काफी मान्यता है। श्रद्धालुुओं की सुविधा के लिए कई पड़ावों पर वन विभाग और विभिन्न लंगर समितियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed