फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundreds of apple trees cut in Majhoga ahead of Panchayat elections, tension in the area

Chamba News: पंचायत चुनाव से पहले मझोगा में सेब के सैकड़ों पौधे काटे, इलाके में तनाव

Fri, 29 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of apple trees cut in Majhoga ahead of Panchayat elections, tension in the area
पीड़ित ने पुलिस चौकी नकरोड़ में दी शिकायत, शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत देहरोग के गांव मझोगा में पंचायत चुनाव से ठीक पहले सेब के सैकड़ों पौधे काटे जाने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पंचायत चुनाव के माहौल के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
गांव मझोगा निवासी सलीम खान पुत्र नजीर ने पुलिस चौकी नकरोड़ में शिकायत दी है कि 28 मई की रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने उनके सेब के बगीचे में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बगीचे में करीब पांच वर्ष पुराने इटालियन वैरायटी के सेब के पौधे लगे थे। इनमें लगभग 250 से अधिक पौधों को काट दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन पौधों को तैयार करने में वर्षों की मेहनत और लाखों रुपये खर्च हुए थे। अचानक इस तरह पौधों को काटे जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत देहरोग में 30 मई को पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में इस घटना को चुनावी माहौल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में पहले से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस तरह की घटना से माहौल और अधिक गर्म हो गया है। कुछ लोगों का मानना है कि शरारती तत्वों ने चुनावी माहौल को प्रभावित करने और मतदाताओं का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि इस मामले बारे शिकायत मिली है। कहा कि पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed