{"_id":"61364c818ebc3eb7cf494bde","slug":"hundred-rupees-fine-will-recovered-on-corona-rules-breaking-chamba-news-sml3829429180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में कोरोना नियम तोड़े तो होगा सौ रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में कोरोना नियम तोड़े तो होगा सौ रुपये जुर्माना
विज्ञापन
चंबा कॉलेज कैंपस में बैठे विद्यार्थी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा कॉलेज में कोरोना नियम तोड़ने वाले विद्यार्थियों को अब एक सौ रुपये जुर्माना किया जाएगा। इस संदर्भ में कॉलेज प्रशासन ने सख्त हिदायत जारी की है। साथ ही कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना चस्पा कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि कोरोना महामारी की इस अवधि में नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को कोरोना नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए नियमित रूप से लाउडस्पीकर भी घोषणा कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक चंबा कॉलेज में सोमवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की गईं। कॉलेज में कुछ जगह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी की गई। बहरहाल, स्टाफ ने तुरंत विद्यार्थियों को दो गज की दूूरी के नियम का पाठ पढ़ाया और इसके साथ ही हिदायत भी दी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थी मंगलवार को भी कॉलेज में पढ़ाई के लिए कॉलेज पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि चंबा कॉलेज में इस बार 4300 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया है। प्रमुख कॉलेज होने के चलते यहां विद्यार्थियों की तादाद काफी अधिक रहती है। बहरहाल, सरकार के निर्देशानुसार कॉलेज में पचास फीसदी विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन प्रथम और अन्य दिनों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जा रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल का कहना है कि कोरोना नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए तमाम व्यवस्था की गई है। कहा कि कॉलेज में जहां नोटिस बोर्ड में सूचना चस्पा की गई है तो वहीं, लाउडस्पीकर से भी समय-समय पर घोषणा की जा रही है।