फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HT line fell on the ground due to snowfall, people in fear

Chamba News: बर्फबारी में जमीन पर गिर गई एचटी लाइन, सहमे लोग

Fri, 30 Dec 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
HT line fell on the ground due to snowfall, people in fear
तीसा (चंबा)। बर्फबारी के दौरान शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अचानक 11केवीए की एचटी लाइन टूटकर जमीन पर आ गिरी। एचटी लाइन से निकलने वाली चिंगारियां देखकर ग्रामीण सहम गए। उसके बाद विद्युत बोर्ड के अधिकारी को अवगत करवाकर ग्रामीणों ने तुरंत बिजली की सप्लाई को बंद करवाया।
विज्ञापन

यह घटना चुराह विधानसभा क्षेत्र की सतियास ग्राम पंचायत के कैहला गांव की है। घटना के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के देवीकोठी, जज्झाकोठी समेत आयल, बणतंर, टेपा, भंजराडू, तीसा में सर्दी की पहली बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया। बर्फबारी के कारण चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते परिक्षेत्र में 70 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति बंद होने से लोगों को ठिठुरते हुए समय व्यतीत करना पड़ा। बिजली सप्लाई न होने से लोगों के बिजली उपकरण भी बंद पड़ गए। सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने दोपहर बाद तक क्षेत्र के 50 ट्रांसफार्मरों सुचारु कर दिया। वहीं बोर्ड के अधिकारी ने देरशाम तक सभी ट्रांसफार्मरों को सुचारु करवाने का दावा किया। ग्रामीण योगराज, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, विकास कुमार आदि ने बताया कि पहली ही बर्फबारी ने विद्युत बोर्ड की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद ने कहा कि सतियास पंचायत के कैहला गांव में बिजली की लाइन टूटने की सूचना मिलते ही लाइन को बंद करवा दिया गया है। बहरहाल बोर्ड कर्मी लाइन को सुचारु करने में जुटे हैं। देरशाम तक क्षेत्र में बिजली के सभी ट्रांसफार्मर चालू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed