{"_id":"655b909e4fcf9c08170b2bad","slug":"ht-line-broken-darkness-in-half-a-dozen-villages-of-churah-for-three-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12441-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एचटी लाइन टूटी, चुराह के आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एचटी लाइन टूटी, चुराह के आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से अंधेरा
Mon, 20 Nov 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा की जसौरगढ पंचायत में क्षतिग्रस्त बिजली की लाईन।संवाद
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की जसौरगढ़ पंचायत के पंटी गांव में बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में आने से करीब 250 मीटर की 11 केवी क्षमता की एचटी लाइन तहस-नहस हो गई है।
विद्युत बोर्ड के खंभे को भी क्षति पहुंची है। इससे जसौरगढ़ के पंटी समेत आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से अंधेरा पसरा है। बिजली आपूर्ति बंद होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बिजली गुल होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के पांव तले जमीन खिसक गई। छानबीन करने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन और खंभे को पहुंची क्षति के कारणों का पता न चलने पर उन्होंने नकरोड़ पुलिस चौकी में अज्ञात लोगाें के खिलाफ शिकायतपत्र सौंपा है। वहीं, जसौरगढ़ पंचायत प्रधान इल्मराम ने बताया कि पट्टी, बंगला गांव के लिए ग्रामीण अपने स्तर पर सड़क तैयार करवा रहे हैं। ऐसे में यदाकदा बिजली लाइन को क्षति हुई होगी। बहरहाल, मौके पर पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर माह बिजली बिलों की अदायगी करने के बाद भी इस प्रकार की ज्वलंत समस्या उनकी मुसीबतों को बढ़ाने का काम कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता से इस बाबत शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने लाइन का निरीक्षण भी किया है। ग्रामीणों ने बोर्ड प्रबंधन से क्षेत्र में जल्द बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाने की मांग उठाई है, जिससे उक्त समस्या का समाधान हो सके। सूत्रों के मुताबिक गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य में जुटी मशीनरी से ही बिजली के तारों और खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
उधर, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल ने बताया कि बिजली गुल होने की शिकायत मिलने पर उसे सुचारू करने के लिए वह मौके पर पहुंचे तो वहां 250 मीटर 11 केवी एचटी लाइन टूटी हुई है। जबकि, खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बाबत नकरोड़ चौकी में शिकायत दी गई है।
--