फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC workshop roof collapses, one employee injured

Chamba News: एचआरटीसी वर्कशॉप की गिरी छत्त, एक कर्मचारी हुआ घायल

Sat, 17 Feb 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
HRTC workshop roof collapses, one employee injured
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा के समीप स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लोहे का एंगल टूटने से काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर छत गिर गई।
विज्ञापन

इस हादसे में एक व्यक्ति की टांग में चोटें आई हैं। शेष लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल काे चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार देकर घर भेज दिया गया। घायल की पहचान नारायण सिंह निवासी गांव कोटी के रूप में हुई। चिकित्सक घायल को जरूरी उपचार दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्कशॉप में चार कर्मचारी कलपुर्जों की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान छत के लगा लोहे का एंगल टूट गया और छत काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर गिर गई। तीन कर्मचारी भागने में कामयाब रहे तो एक व्यक्ति चद्दर की चपेट में आ गया। इससे उसकी टांगों में चोटें आई हैं। चद्दर गिरने की आवाज सुन अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तुरंत घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल पहुंचाया गया। यहां घायल को जरूरी उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जर्जर छत्त के नीचे वर्कशॉप में कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में निगम प्रबंधन की ओर से कई बार सरकार को प्रस्ताव भेजे, मगर आज तक मामले को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई।

आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि एंगल टूटने से वर्कशॉप की चद्दर गिरी है। इससे एक कर्मचारी चपेट में आया है। उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है। कहा कि वर्कशॉप की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed