{"_id":"6a3d64d52b5b92936f0d6d38","slug":"hrtc-workers-again-vocal-on-partial-agreement-on-demands-chamba-news-c-88-1-cmb1002-187821-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मांगों पर आंशिक सहमति पर एचआरटीसी कर्मी फिर मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मांगों पर आंशिक सहमति पर एचआरटीसी कर्मी फिर मुखर
Thu, 25 Jun 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
कई मुद्दों पर फैसला न होने पर बढ़ी नाराजगी, बोले- अभी अधर में कई मांगें
सरकार से उम्मीद, जल्द किया जाएगा शेष समस्याओं का निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी में लंबे समय से चली आ रहीं मांगों पर आंशिक सहमति के बाद भी चालक-परिचालकों का असंतोष कम नहीं हुआ है। कई अहम मुद्दों पर फैसला न होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यूनियन का कहना है कि कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन मुख्य मांगें अब भी अधर में हैं।
चालकों का कहना है कि सरकार ने उनकी कुछ मांगें तो मान ली हैं लेकिन कई महत्वपूर्ण मुद्दे अब भी लंबित हैं। चालक यूनियन के प्रधान हेम राज ने बताया कि सरकार और निगम प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति बनी है। एक साल का लंबित ओवरटाइम जारी करने, हर माह की पहली तारीख को वेतन देने, पूर्व एग्रीमेंट बहाल करने, परिचालकों को 2400 रुपये ग्रेड पे का लाभ देने और कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है।
हेम राज ने कहा कि कर्मचारियों की कई अहम मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इनमें 50 हजार रुपये के एरियर की किस्त, महंगाई भत्ता (डीए), चालकों की नई भर्ती तथा विभिन्न बस अड्डों और डिपो में रेस्टरूम की मरम्मत जैसे मुद्दे शामिल हैं। यूनियन ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन को शेष मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि लंबित मामलों का जल्द समाधान कर उनकी समस्याओं का स्थायी निपटारा किया जाएगा। चालकों-परिचालकों ने स्पष्ट किया है कि यदि लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आंदोलन को लेकर कड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
--